Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

सम्मान देना

 

हाइकु


सम्मान देना
भारतीय संस्कृति
वेदों में लिखा।

वेदों का सार
मानव कल्याण का
बना आधार।

पाप औ पुण्य
कर्मों का लेखा जोखा
यहीं भोगना।

मानवीयता
मनुष्य को बनाती
सहनशील।

मानव हेतु
भू, आकाश, पाताल
तीन लोक हैं।

भू व गगन
वायु अग्नि व नीर
भ ग व आ न।

पंच तत्व ही
भगवान बने हैं
वेद बताते।

डॉ अ कीर्तिवर्धन

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ