पल में वक्त बदलते देखे, खोटे सिक्के चलते देखे,
मुश्किल वक्त कभी आया, अपने खास बदलते देखे।
जिनसे आस सदा लगायी, बुढ़ापे की बनेंगे लाठी,
नये दौर में अपने बच्चे, अन्त समय बदलते देखे।
छलके नहीं पिता के आँसू, हर मुश्किल में जज़्ब किए,
बच्चों की रुसवाई से, आँसू खूब छलकते देखे।
जिनको घर में खोटा कहकर, रोज़ रोज़ दुत्कारा करते,
बुरे वक़्त में वही नालायक, अपनों के हित अड़ते देखे।
जब तक पैसा पास था अपने, गैरों के मेले लगते थे,
ख़ाली हाथ चले सड़क पर, मुँह फेर सब चलते देखे।
डॉ. अ. कीर्ति वर्द्धन
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY