डर का व्यापार चालू हो गया है,
लूट का व्यापार चालू हो गया हैं।
विगत वर्षों में कोरोना का प्रचार,
अब एच एम पी वी तैयार हो गया है।
सर्दी के दिनों में जो सदैव होता रहा,
घरेलू उपचार से सदा ठीक होता रहा।
वायरस के रूप में प्रचार प्रसार शुरू,
लोंग तुलसी से जिसका उपचार होता रहा।
बेचनी हों दवाईयां तो डर फैलाइये,
साधारण खाँसी ब्रोंकाइटिस बताइये।
सर्दी ज़ुकाम ठीक जो घरेलू उपचार से,
बदलते दौर में एच एम पी वी जताइये।
अ कीर्ति वर्द्धन
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY