Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

चलो आज फिर से वहीँ लौट जाएँ

 

चलो आज फिर से वहीँ लौट जाएँ....

मुझे याद आते हैं, वो जीवन के लम्हे,
गुजारे हैं संग संग, सदा हँसते हँसते।
वो गीतों का गाना, तुम्हारा गुनगुनाना,
पूनम की रातें, और छत पर जाना।
बाँहों में बाहें, फिर सपने सजाना,
कल की हैं बातें, जब छेड़ा था तराना।
याद आ रहा है, वह सावन का महीना,
पहली बारिस में, संग संग भीग जाना।
कभी छुप के मिलना, निगाहें चुराना,
तन्हाई की खातिर, कभी पिक्चर जाना।
रखकर हाथ उस रोज, मेरे लब पर,
नैनों के दर्पण में, दिल की बात पढ़ना।
चलो आज फिर से वहीँ लौट जाएँ,
फिर से युवा बन, गीत कोई गायें।
खिले हैं बगिया में, जो पुष्प प्यारे प्यारे,
उन्ही को निहारे, अब उन्ही को संवारे।

डॉ अ कीर्तिवर्धन
 

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ