समीक्षात्मक नज़रिया वेंकट लक्ष्मी गायत्री
श्रीमती देवी नागरानी जी हिन्दी साहित्य के विनीलाकाश में एक चमकता
हुआ तारा हैं जिनके परिचय की कोई ज़रूरत नहीं। उन्होंने हिन्दी भाषा में
और सिन्धी भाषा में कविताएँ, कहानियाँ, गज़लें आदि लिखीं हैं. हिन्दी से
सिन्धी में सिंधी से हिन्दी में रचनाओं का अनुवाद भी उन्होंने किया है।
श्रीमती देवी नागरानी जी का सिन्धी से हिन्दी काव्य की तर्जुमानी "भीतर से
मैं कितनी खाली” के बारे में बताने से पहले मैं एक बात कहना चाहती हूँ।
ग्रीक अपोलो डेल्फी देवालय में "know thyself" लिखा गया है। इसका मतलब
ये है कि तुम अपने आप को जानो। हमारे बड़े बुजुर्ग ये कहते आये हैं कि
हम ने दुनिया देखी है...हर एक व्यक्ति दुनिया को अपने नज़रिये से देखता
है...इस दुनिया में मैं कौन हूँ और मेरा अस्तित्व क्या है इसके बारे में अपने
आप में झांकने से पता चलता है। इसी कोशिश का रूप है ये काव्य संग्रह।
कवयित्री श्रीमती देवी नागरानी जी ने इस काव्य संग्रह में अपने बचपन से
लेके आज तक उन्होंने दुनिया को कैसे कैसे बदलते देखा है ...उन सब के
बारे में पाठकों को साथ अपने जज़्बात शेयर किये हैं।
देवी जी के कविता संग्रह में उनकी बचपन की यादें है...जो साईकिल के बारे
में हैं, सखी सहेली के बारे में है...और उन्होंने क्या खोया है क्या पाया
है...कैसे जीवन में आगे बढ़े इन स्मृतियों के साथ साथ जीवन में घटित
घटनाओं के बारे में भी लिखा है....जैसे कि रंग रूप का भेद भाव, स्त्रियों के
ऊपर हो रहे अत्याचार, करोना के विपरीत परिस्थितियों को हम ने कैसे झेला
है उसके बारे में भी लिखा है।उन्होंने जो देखा है जो सुना है ऐसे हर विषय
अपने कविताओं के द्वारा सुलभ शैली में व्यक्त किया है। कहीं आशावाद,
कहीं व्यंग्य की झलक हमें दिखाई देती है। उनका कथन है "सच मानिए
वही कविता है जो खुद को पढ़वाती है...बाकी तो खैर बातें हैं।
"तुम स्वामी मैं दासी" कविता पढ़ेंगे तो पता चलता है कि उस कविता में
पत्नी को पति के प्रति प्यार, नदी को सागर के प्रति प्यार, भक्त को
भगवान के प्रति प्यार ...इसी तरह का होता है ऐसा पता चलता है। तुम मैं
हो जाना, मैं तुम हो जाना .....इसका मतलब प्यार, भक्ति, समर्पण ही है।
"प्रलय काल में पुकार रहा "कविता में जागो! उठो! समेटो खुद को कब तक
अपने लिए ही जियोगे..आशाओं का कुआं कभी नहीं भरेगा..अब देश के लिए
भी कुछ करके देखो ...कहकर लोगों को जागृत होने को ललकारा है.
"रावण जल रहा" कविता में वे लिखती हैं ...सदियों पहले आज के दिन रावण
को राम ने मारा था। आज सैकड़ों रावण खड़े हैं ...राम का कोई पता नहीं...
आज की सीता को स्वयं खुद की रक्षा करनी सीखनी होगी, एक और कविता
में वो इसी सिलसिले को आगे बढाते हुए लिखती हैं, औरतों के लिए सूत का
कपड़ा नहीं लोहे का कपड़ा बुनना चाहिए ताकि कोई मानव मृग उसको फाड़
न सके।
"उम्मीद बरस रही हैं" कविता में वे कहती हैं कि कहीं भूकंप, कहीं सूखा, कहीं
सुनामी, कहीं भूख, कहीं लूट, सब कुछ आसपास तांडव कर रहा है... और हम
दर्शक बनकर देख रहे हैं। अच्छे दिन आएंगे इसी उम्मीद पर दुनिया क़ायम
है..उन अच्छे दिनों को लाने के लिए हमें कोशिश करनी है और आगे की
पीढ़ियों को अच्छे मार्गदर्शन के लिए भी तैयार करना है।
"फिर से लडाई लड़नी है" कविता में उनका कहना है कि आज की इस स्वार्थ
भरी दुनिया में मानवता को ललकारते हुए खुद को बली चढ़ाने वाला एक
और ईसा मसीहा को जन्म लेना है..
"पाती भारत माता के नाम" कविता में भारत माता के प्रिय पुत्र सैनिक कैसे
देश के लिए अपनी जान कुर्बान करते हैं.. इस के बारे में लिखते हुए
कवयित्री कहती हैं तेरे प्यारे बच्चे तिरंगे के कफ़न ओढ़कर तेरे आँचल में
समा गए हैं।
"भेद भाव का इतिहास" कविता में उन्होंने यह सन्देश दिया है कि सारे मनुष्य
बराबर है फिर भी रंग रूप में व्यत्यास है, ....उसको लेकर हंगामा करते हैं।
उस वर्ण विवक्षता को देखकर गोरों के काले जूतों के नीचे दबते हुए पीड़ित
लोग अपनी सासें गिनने लगे हैं। कमज़ोर पर बलवान का अत्याचार कब तक
चलेगा। एक दिन पीड़ित लोग शोले और अंगारे बनकर टूट पड़ेंगे उन
अत्याचारियों पर...दबाव सहकर जो विप्लव रूपी अग्नि पैदा होती है तो मौत
का तांडव होता है। वो कहती हैं "काला रंग कोई गुनाह नही न्याय की माँग
कोई गुनाह नहीं"।
"मैं मौत के घाट उतरी हूँ" कविता एक लंबी मगर वास्तविक समय की
तस्वीर है....लोग जो धनी बनके बैठे हैं, जिन्होंने गरीबों को सताया है...वो
सब मरने के बाद शमशान घाट को ही आएंगे। किसी को उठाने के लिए चार
कंधे होंगे ..किसी को नहीं। जिन्होंने न्याय को खरीदा है, जिन्होंने न्याय का
अपमान किया है उनको कुदरत ने न्याय का मतलब सिखाया है। वो चील
कौवे के आहार बन रहे हैं। ऊपर वाला सब का न्याय करता है.कॅरोना कॉल
ने सब का घमंड तोड़ा है।
"घरौंदे" कविता में एक लड़की माँ बाप से सब सीखकर बेटी से बहू बनकर दूसरे
घर में प्रवेश कर वहाँ का रीती रिवाज अपनाती है और माँ बनकर बच्चों को अच्छे
बुरे का फ़र्क सिखाती है। जब बच्चे बड़े जो जाते हैं तो वे उससे कहते हैं तुम्हें कुछ
नहीं पता...तब वो अपने अस्तित्व को ढूँढती है...कि इतना सफ़र करने के बाद ...ये
सुन रही हूँ कि मुझे कुछ नहीं पता।
इस तरह श्रीमती देवी जीवन के हर अंश को छुआ है और कविता संग्रह के अंत
तक पाठकों को बाँधकर रखा है। हर एक कविता वास्तविकता को दर्शाती हैं। उनके
कलम से दिल को छू लेने वाली कविताएँ पढ़ने को मिली हैं. श्रीमती देवी नागरानी
जी को अनेक शुभकामनाएं।
भवदीया,
वेंकट लक्ष्मी गायत्री,
C/o sri G.R.L.sarma,
H.no.208, 5th Street,
Lakshmi narayana nagar,
ANAKAPALLI. Andhra pradesh
Phone no.9704811444
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY