आदमी और कुत्ता
— देवांश सक्सेना
वो बेज़ुबान था, फिर भी वफ़ा निभाता रहा, ये आदमी था कि रिश्तों को आज़माता रहा।
उसे न दौलत की चाहत, न नाम की ख़्वाहिश, वो भूखा रहकर भी दर पर निगाह लगाता रहा।
मैंने इंसान को देखा है फ़ायदे के लिए, वो एक रोटी में भी उम्र भर का प्यार पाता रहा।
कोई बुलाए तो दौड़ा चला आता था वो, ये आदमी था कि आवाज़ पर भी आता-जाता रहा।
उसे निकाल दिया घर से ज़रा-सी ग़लती पर, वो फिर भी लौट के मालिक को ही मनाता रहा।
अजीब फ़र्क़ है दोनों की फ़ितरतों में मगर, वो पूँछ हिलाता रहा, ये गुरूर दिखाता रहा।
न उसको झूठ की आदत, न चेहरे बदलने का हुनर, वो अपनी आँखों से हर हाल दिल बताता रहा।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY