26 जनवरी अमर रहे @ दीपक शर्मा
----------------------------------------
मैं आज़ाद भारत हूँ, अमन पैगाम है मेरा
देख इतिहास तू दया धर्म ही नाम है मेरा
मेरी सरलता को मेंरी कमज़ोरी न समझ।
रावण!याद रख बच्चा- बच्चा राम है मेरा।।
मेरे गुरुर से ज़िंदा है तेरा गुरूर इन्सान
तू खुद को हिंदू कह या ईसाई मुसलमान
ये तिरंगा तेरे आज़ाद होने की निशानी है।
मेरी पहचान से ही है फ़क़त तेरी पहचान।।
मैं तेरा मान हूँ,भाग्य हूँ ,मैं भाग्यविधाता हूँ
मैं ही तेरा पिता, मैं ही तेरी भारत माता हूँ
मैं ही तेरा पालक ,तारक,मैं ही सर्वदाता हूँ।
गणतंत्र भारत हूँ 'दीपक' तेरी गौरवगाथा हूँ।।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY