Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

सावन की बारिश जैसी तू

 

सावन की बारिश जैसी तू

सावन की बारिश जैसी तू, 

और पतझड़ जैसा मैं,

तेरे आने से महकती है दुनिया,

तेरे बिना बिखरता हूँ मैं।

तू बादलों की ठंडी फुहार,

मैं सूखे पत्तों की कहानी,

तू मौसम की सबसे खूबसूरत सुबह, 

मैं एक अधूरी शाम पुरानी।

तेरे हिस्से में खुशियाँ हों, 

तेरे आँगन में बहार रहे,

मेरे हिस्से में चाहे तन्हाई हो, 

मगर तेरा चेहरा गुलज़ार रहे।

तू बारिश बनकर किसी 

और की ज़मीं को भिगो देना,

मुझे पतझड़ बनकर

शाखों से ख़ामोशी से टूट जाने देना।

तुझे शायद कभी एहसास भी न हो 

मेरी मोहब्बत का,

मैं हर मौसम में तेरा इंतज़ार करता रहूँगा।

तू सावन की तरह हर तरफ़ खुशियाँ बिखेरती रहना,

मैं पतझड़ की तरह ख़ामोशी से बिखरता रहूँगा।

क्योंकि कुछ मोहब्बतें 

मुकम्मल होने के लिए नहीं होतीं,

कुछ लोग बस किसी की 

यादों में ज़िंदा रहने के लिए होते हैं।

तू सावन ही रहना, कभी पतझड़ मत बनना,

मैं बिखर भी जाऊँ तो तू कभी उदास मत होना..



बिकास पलेई

मु./पोष्ट- बामन्डा 

तह.- बामन्डा, जिला- कटक 

पिन- 754031  

मो. -9861817344
 Email -bikashpalei13@gmail.com



Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ