तू जहाँ भी रहे, खुश रहे...
तू जहाँ भी रहे, बस खुश रहे,
मुझसे दूर ही सही, मगर हँसती रहे।
तेरे होंठों की मुस्कान कभी कम न हो,
तेरी आँखों में कभी आँसुओं का मौसम न हो।
मेरे सारे ख़्वाब शायद अधूरे रह जाएँगे,
तेरे साथ बिताने की चाहत बस ख्यालों में रह जाएँगे।
तुझसे कोई शिकायत नहीं होगी मुझे,
तुझे चाहने में कभी कोई लालच नहीं थी मुझे।
तू हँसती रहे,
भले ही उस मुस्कान की वजह मैं न बन पाऊँ,
तू अपने सपनों में खोई रहे,
भले ही उन सपनों में मैं कभी न आऊँ।
तेरी ज़िंदगी में जो भी आए, तुझे दिल से चाहे,
तेरे हर दर्द को समझे और तेरे हर ग़म को अपनाए।
मैं शायद तेरी ज़िंदगी की
एक अधूरी कहानी बनकर रह जाऊँगा,
मगर तू मेरी यादों का
सबसे खूबसूरत हिस्सा बनकर रह जाएगी।
कभी अचानक मेरी याद आए तो बस थोड़ा मुस्कुरा देना,
और सोच लेना कि कोई था,
जो तुझे खुद से भी ज़्यादा चाहा करता था।
तू जहाँ भी रहे, खुश रहे...
मेरी किस्मत में तू नहीं तो क्या हुआ,
मेरी दुआओं में तेरी जगह हमेशा रहेगी।
मोहब्बत का मतलब हमेशा किसी को पा लेना नहीं होता,
किसी को खोकर भी पाने का इल्तजा नहीं होता...।
बिकास पलेई
मु./पोष्ट- बामन्डा
तह.- बामन्डा, जिला- कटक
पिन- 754031
मो. -9861817344
Email -bikashpalei13@gmail.com
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY