Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

चन्द्रिका छंद

 
चन्द्रिका छंद "वचन सार"

चन्द्रिका छंद

सुन कर पहले, कथ्य को तोलना।
समझ कर तभी, शब्द को बोलना।।
गुण यह जग में, बात से मान दे।
सरस अमिय का, सर्वदा पान दे।।

मधुरिम कथनी, प्रेम की जीत दे।
कटु वचन वहीं, तोड़ ही प्रीत दे।।
वचन पर चले, साख व्यापार की।
कथन पर टिकी, रीत संसार की।।

मुख अगर खुले, सत्य वाणी कहें।
असत वचन से, दूर कोसों रहें।।
जग-मन हरता, सत्यवादी सदा।
यह बहुत बड़ी, मानवी संपदा।।

छल वचन करे, भग्न विश्वास को।
कपट हृदय तो, प्राप्त हो नाश को।।
व्रण कटु वच का, ठीक होता नहीं।
मधु बयन जहाँ, हर्ष सारा वहीं।। 
==============
चन्द्रिका छंद विधान:-

"ननततु अरु गा", 'चन्द्रिका' राचते।
यति सत अरु छै, छंद को साजते।।

"ननततु अरु गा" = नगण नगण तगण तगण गुरु
(111 111 2   21 221  2)
दो दो चरण समतुकांत, 7, 6 यति।
***

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ