Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

स्वतंत्रता दिवस मनायें

 

स्वतंत्रता दिवस मनायें

राष्ट्र  धर्म  और कर्म  हमारा

घर घर तिरंगा फहरायें


स्वतंत्रता दिवस  मनायें

वीर शहीदों की यादों को

आजादी के मस्तानों को

श्रद्धा सुमन चढायें

स्वतंत्रता दिवस  मनायें

देश है तो जान है

राष्ट्रहित में प्राण है

भारतमाता के वीर सपूतों की

शौर्य  गाथा सुनायें

स्वतंत्रता दिवस मनायें

जनसंख्या करना है नियंत्रण 

घर में छिपे हैं देश के दुश्मन 

भ्रष्ट लुटेरे आतंकी को

यमराज  के घर पहुंचाये

स्वतंत्रता दिवस मनायें।

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ