मैने एक पेड़ लगाया है
अंजनी कुमार पाठक
एक सुखद अनुभूति होती है
जब ठंडी ठंडी हवा चलती है
हवा नहीं करती भेदभाव
देखो!
कैसे झूल रही है पात -पात
फिर भी -
हम पेड़ो को काट देते हैं
तपती गर्मी तडपाते हैं
शीतल मंद मंद हवा की कमी
प्रचंड गर्मी से निजात पाने को मन चेतन लालायित
जुगाड़ में लग जाता है
वृक्षारोपण ही समाधान है
जल्द से जल्द पेड़ लगाएं
जीवन के साथ भी
जीवन के बाद भी
एक अमर कृति छोड़ जाएं
जन जन में एक संदेश आए
मैंने एक पेड़ लगाया है।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY