Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

तुम तो बूढे हो गये

 

तुम तो बूढे हो गये


मैं जवां हूं सदा बहार हूं

हौसले भी अब बढ गये

कहने वाले कहते रहे

तुम तो बूढे हो गये

चटकदार  पोशाक  में

जाता जब बाजार  में

देखकर  बूढी जवानी

चर्चा है होती  यार में

सफेद बाल  रंग दिए

सारे काले हो गये

कहने वाले कहते रहे

तुम तो बूढे हो गये

होली में साली बुलायी

पहुंच  गया ससुराल में

भंग गोली ली थी ज्यादा

डर गये देख  ये हाल में

भांग  शर्बत  खाते पीते

होश हवा मेरे खो गये

कहने वाले कहते रहे

तुम तो बूढे हो गये


--अंजनी कुमार पाठक, मुज़फ्फरपुर, बिहार

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ