ठंडी हवायें सर्द है मौसम
--अंजनी कुमार पाठक
ठंडी हवायें सर्द है मौसम
कब आओगे मेरे प्रियतम?
तीव्र गति तापमान घटा है
नीलगगन कोहरे से ढंका है
बढीं कनकनी बढी है ठिठुरन
कब आओगे मेरे प्रियतम ?
प्रकृति ने है कहर बरपाया
शीतलहर तन को थर्राया
रात है लम्बी बेचैन है मन
कब आओगे मेरे प्रियतम?
कहीं कहीं अलाव जले हैं
मानव तन को ताप मिले हैं
वीरान सड़के बढी है धड़कन
कब आओगे मेरे प्रियतम ?
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY