Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

सोशल मीडिया तेरा अभिनन्दन है

 

सोशल मीडिया तेरा अभिनन्दन है


-अँजनी कुमार पाठक


------------------

विशाल नेटवर्क सोशल मीडिया है

सँचार -क्रांति का अद्भुत है सँगम

आभासी दुनियां है मुट्ठी मेँ

सोशल मीडिया  अभिनन्दन है

कार्य सँस्कृति का सशक्त माध्यम

कोरोना काल मेँ होम वर्क सिखाया

पल पल की खबरें भी मिलती

ज्ञान-विज्ञान का स्वर्णिम युग आया

चन्द्रयान-3का कदम चाँद पर

सीधा प्रसारण देख हर्षित मन है

सोशल मीडिया अभिनन्दन है

कला,सँस्कृति और विरासत का

सोशल मीडिया पहचान कराता

विषय आधारित सारे तथ्यों को

जग मेँ जन जन को पहुँचाता

विश्व गुरु है भारत को बनना

महापुरुषों का आर्शीवचन है

सोशल मीडिया अभिनन्दन है

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ