Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

बच्चों की प्राथमिक पाठशाला

 

अंजनी कुमार पाठक



बच्चों की प्राथमिक पाठशाला

पहला परिवार कहा जाता

अब तो ऐसी बात नही है

प्ले नर्सरी सँस्कार के दाता

शिक्षक का सम्मान जो करते

अनुशासित जीवन हैं जीते

विधा चाहे हो किसी क्षेत्र का

प्रगति पथ पर बढते ही रहते

शिक्षक ज्ञान के प्रचूर भँडार हैं

ज्ञान पिपासु ही कुछ ले पाते

भविष्य निर्माण औ ' राष्ट्र निर्माण मेँ

शिक्षक अपना फर्ज निभाते

जो भी महापुरुष पावन धरा के

शिक्षक का है मान  बढाया

एक राष्ट्रपति राधाकृष्णन थे

जन्मदिवस शिक्षक का मनाया

शिष्य की प्रतिभा देख शिक्षक ने

ऊंच्च शिक्षा की व्यवस्था कर दी

आजाद भारत के नवनिर्माण पर उसने

भारत  का सँविधान है लिख दी।

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ