अंजनी कुमार पाठक
बच्चों की प्राथमिक पाठशाला
पहला परिवार कहा जाता
अब तो ऐसी बात नही है
प्ले नर्सरी सँस्कार के दाता
शिक्षक का सम्मान जो करते
अनुशासित जीवन हैं जीते
विधा चाहे हो किसी क्षेत्र का
प्रगति पथ पर बढते ही रहते
शिक्षक ज्ञान के प्रचूर भँडार हैं
ज्ञान पिपासु ही कुछ ले पाते
भविष्य निर्माण औ ' राष्ट्र निर्माण मेँ
शिक्षक अपना फर्ज निभाते
जो भी महापुरुष पावन धरा के
शिक्षक का है मान बढाया
एक राष्ट्रपति राधाकृष्णन थे
जन्मदिवस शिक्षक का मनाया
शिष्य की प्रतिभा देख शिक्षक ने
ऊंच्च शिक्षा की व्यवस्था कर दी
आजाद भारत के नवनिर्माण पर उसने
भारत का सँविधान है लिख दी।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY