मेरा प्यारा वतन
राष्ट्रप्रेमी न्यायप्रिय अब मिलते हैं कम
आज मुश्किल में है मेरा प्यारा वतन
सत्तालोभी जातिवादी भरे हैं यहां
सबको सीमा पर भेजो कुछ सीखेंगे वहां
इनकी कथनी और करनी में है ना कोई दम
आज मुश्किल में है मेरा वतन
जांच एजेंसी न्यायालय पर भरोसा नहीं
जनादेश का अपमान क्या धोखा नहीं?
धर्म जाति का वोटबैंक यह कैसा चलन?
आज मुश्किल में है मेरा वतन
जनसंख्या आतंकी नित बढ रहे हैं यहां
नित्य होते शहीद ना इन्हें परवाह
कैसै सत्ता मिले करते रहते जतन?
आज मुश्किल में है मेरा वतन
-अंजनी कुमार पाठक, मुज़फ्फरपुर, बिहार
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY