कण कण में हैं श्रीराम
©अंजनी कुमार पाठक
कण कण में हैं श्रीराम
तन मन के हैं श्रीराम
श्रीराम जय जय राम
श्रीराम जय जय राम।
जीवों पर दया करते
संकट सबका होते
संयम है मूलाधार
मर्यादापुरुषोत्तम कहते
कौशल्या जी के नंदन राम
श्रीराम जय जय राम
श्रीराम जय जय राम।।
जो सुपथ पर चलते
ना कभी वो घबड़ाते
जीने की राह कठिन हो
श्रीराम ही पार लगाते
दशरथ जी के नंदन राम
श्रीराम जय जय राम
श्रीराम जय जय राम।।
है प्रेम में वो शक्ति
भाई लक्ष्मण में देखा
भरत जी का त्याग सिखाता
भाई हो तो ऐसा
हर मुश्किल है आसान
श्रीराम जय जय राम
श्रीराम जय जय राम ।।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY