इंसान तू
- अंजनी कुमार पाठक
इंसान तू इंसानियत को भूल मत जा
धरा पर जन्म लिया
किसी को कुछ ना दिया
भगवान के भेजे हुओं को
भूल मत जा इंसान तू
सभी से प्यार कर तू
सभी का यार बन तू
कृष्ण और सुदामा को
भूल मत जा इंसान तू
गरीबी और अमीरी
मिटा दो इसकी दूरी
स्वार्थ के शिकंजे से
दूर हट जा इंसान तू
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY