हँसते हँसाते पटा लीजिये
अँजनी कुमार पाठक
देखकर आप जरा-सा मुस्कुरा दीजिये
स्वस्थ जीवन शैली है अपना लीजिये
एक दिन दफ्तर गया था किसी काम से
वहां मुलाकात हो गयी एक अँजान से
हँसते मुस्कुराते बात बन ही गयी
काम हो भी गया आसान से
मैम मैडम का झिझक को हटा दीजिए
देखकर आप जरा -सा मुस्कुरा दीजिये
हँसने मुस्कुराने से खुश रहते हैं सभी
ऐसे लोगों से दोस्त बन जाते अजनबी
हँसने से चेहरा जाफरानी गुलाबी लगे
हँसा जो फँसा कहावत चल रहे हैं अभी
गर ख्वाबों मेँ हसीना याद आने लगे
हँसते हँसाते पटा लीजिये
देखकर आप जरा -सा मुस्कुरा दीजिये।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY