भूल जाओ वो दिन
--अंजनी कुमार पाठक
भूल जाओ वो दिन
जिस दिन तुमने मुझको
प्रेमजाल में फांस लिया था
हंसते गाते जीवन में
एक दर्द दिया था
तड़प रहा था ऐसा मैं
जैसे जल बिन मीन
भूल जाओ वो दिन
वक्त है बदला मौसम बदला
बदल गये हर लोग
प्यार का मारा घायल पंछी
था झेल रहा प्रेम रोग
अपने को अब ढाल लिया
सब बीत गये दुर्दिन
भूल जाओ वो दिन
ऐसा ही जीवन है चलता
कोई तड़पता कोई संभलता
नदी भर जाने पर ही मचलती
तब जाकर सागर से मिलती
जबतक धड़कन तबतक जीवन
कब रुक जाये कहना है कठिन
भूल जाओ वो दिन
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY