Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

अतिक्रमण

 

अतिक्रमण


    अंजनी कुमार पाठक


ये अतिक्रमण  नहीं हटाएंगे

न जाम से मुक्ति दिलायेंगे

अग्निशमन गाड़ी भी जब

जाम में बुरी फंस जाती है

आग लगी हो बड़ी भयानक 

समय पर  पहुंच  ना पाती है


छिन्न-भिन्न  यातायात व्यवस्था

सब तमाशबीन  रह जायेंगे

ये अतिक्रमण  नहीं हटाएंगे

जितना चाहे सड़क  घेरकर 

अपनी दूकान  सजाते हैं

चौड़ी सड़क सिकुड़ है जाती

जाम में जब सब फंस जाते हैं

राजनीतिज्ञों का वोट बैंक  यह

जो चाहे कर पायेंगे

ये अतिक्रमण  नहीं हटाएंगे

जाम में फंसकर एम्बुलेंस  में

रोगी भी मर जातें हैं

रोते-बिलखते परिजन रोगी के

प्रशासन  पर गुर्राते हैं

प्रशासन  इनकी कठपुतली है

ये अंगुली पर नचायेंगे

ये अतिक्रमण  नहीं हटाएंगे। 

 


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ