आज मुश्किल मेँ है मेरा प्यारा वतन!
अंजनी कुमार पाठक
राष्ट्रप्रेमी न्यायप्रिय अब मिलते हैं कम
आज मुश्किल मेँ है मेरा प्यारा वतन
सत्तालोभी जातिवादी भरेँ हैं यहां
इन्हें अग्निवीर बनाओ कुछ सीखेंगे वहां
इनकी कथनी और करनी मेँ ना कोई दम
आज मुश्किल मेँ है मेरा प्यारा वतन !
जाँच एजेंसी न्यायालय पर भरोसा नहीं
जनादेश का अपमान क्या धोखा नहीं ?
धर्म जाति का वोटबैंक यह कैसा चलन ?
आज मुश्किल मेँ है मेरा प्यारा वतन !
आबादी आतँकी बढ रहें हैं यहां
नित होते शहीद ना इन्हें परवाह
कैसे सत्ता मिले करते रहते जतन?
आज मुश्किल मेँ है मेरा प्यारा वतन !
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY