Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

आज मुश्किल मेँ है मेरा प्यारा वतन!

 

आज मुश्किल मेँ है मेरा प्यारा वतन!


Anjali kumar pathak

राष्ट्रप्रेमी न्यायप्रिय अब मिलते हैं कम

आज  मुश्किल मेँ  है मेरा प्यारा वतन

सत्तालोभी  जातिवादी  भरेँ  हैं  यहां

इन्हें अग्निवीर बनाओ कुछ सीखेंगे वहां

इनकी कथनी और करनी मेँ ना कोई दम

आज  मुश्किल  मेँ  है मेरा प्यारा वतन !

जाँच एजेंसी न्यायालय पर भरोसा नहीं

जनादेश का अपमान क्या धोखा नहीं ?

धर्म जाति का वोटबैंक यह कैसा चलन ?

आज  मुश्किल  मेँ  है  मेरा प्यारा वतन !

आबादी  आतँकी  बढ  रहें  हैं  यहां

नित  होते  शहीद  ना  इन्हें  परवाह

कैसे  सत्ता  मिले  करते  रहते  जतन?

आज मुश्किल मेँ  है  मेरा प्यारा वतन ! 

 


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ