Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

कछुआ धर्म

 




to me 


कछुआ धर्म

कभी देखा है कछुआ?
जब भी संकट आए
या तेज़ हवाएँ चलें
तो वह
अपना सिर, अपने पैर
अपने भीतर खींच लेता है।

एक खोल —
जो उसकी दुनिया है।
जहाँ बाहर का शोर
अंदर की शांति को
छू नहीं पाता।

उसे मालूम है —
वक़्त बदलेगा।
लहरें थक जाएँगी।
शोर शांत हो जाएगा।

और तब —
वह फिर निकलेगा।
धीमे, मगर स्थिर।
क्योंकि
कछुए की गति भले धीमी हो,
पर उसकी दिशा
कभी डगमगाती नहीं।

आज जब लोग
हर बहाव में बहने लगे हैं,
हर भीड़ का हिस्सा बन
अपना विवेक गिरवी रख आए हैं —
तब
कछुआ धर्म
एक अद्भुत प्रतिरोध है।

जो कहता है —
भीतर लौटो।
अपने खोल में।
अपनी देह से नहीं,
अपने आत्मा के भीतर।

संघर्ष का शोर
तुम्हारे निर्णय को
भटका न पाए।
हर निर्णय
अपनी स्थिरता से लो।

क्योंकि तेज़ दौड़ने वाले
अक्सर ठोकर खाते हैं।
और धीमे चलने वाला कछुआ
अंत में विजय पाता है।

आज की भीड़भरी दुनिया में
कछुआ धर्म
सिर्फ़ आत्मरक्षा नहीं,
एक दर्शन है।
जो सिखाता है —
कब लड़ना है,
कब छुप जाना है,
और कब
सिर ताने
अपनी राह पर बढ़ना है।

©®अमरेश सिंह भदौरिया

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ