अल्प विकसित मानसिकता वाले
लोगों के लिये
अंधविश्वास से भरा एक आदेश
कौम को भड़काने वाला
जल्द में लिया गया
एक गैर ऐतिहासिक फैसला
जिसके बलबूते
खुद की रोटी पकती हो
धर्म की आड़ में मुकर्रर
किसी के लिये मौत की सजा
देश निकाला
अथवा तड़ीपार
अभी तक क्या
यह सब जायज है ?
अमरेन्द्र सुमन
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY