बड़े-बड़े शहरों में
बहुत से लोगों के पास
रहने को घर नहीं होता हैं
वो मजबूरन सोते हैं
फुटपात पर
और एक दिन
कोई दबंग सड़क छोड़कर
उन पर ही चलाना सीखता है गाड़ी
आओ हम देखें
जब गाड़ी उपर से गुजरती है
कैसा महसूस होता है
चलो आज हम भी फुटपात पर सोयें।
© अमन चाँदपुरी
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY