अब एक अभियान ऐसा भी चलाया जाये,
कालाबाजारियों का नाम सामने लाया जाये।
आक्सीजन और दवाओं के लुटेरे जो शहर में,
सबका फोटो नगर के चौराहों पर लगाया जाये।
हैं बहुत से अधिकारी भी, भेड़ की खाल में भेडिये,
चेहरे का नकाब भी, जनता के सामने उतारा जाये।
जी रहे जो फकत दौलत के लिए, मानवता के दुश्मन,
मृत्यु आयेगी कर्मफल मिलेगा, गीता सार बताया जाये।
नहीं कोई अमर यहां, जन्म जिसका हुआ मृत्यु आयेगी,
शाश्वत सत्य यह, प्रकृति ही भगवान है समझाया जाये।
भू- गगन- वायु- अग्नि- नीर, सब शुद्ध स्वच्छ संरक्षित हों,
संदेश को आधार बनाकर, कोरोना को मार भगाया जाये।
अ कीर्ति वर्द्धन
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY