Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator


कहाँ गायब है फॉगिंग मशीन!
मच्छरों के शमन हेतु संजीदा नहीं सीएमओ!
(अखिलेश दुबे)
सिवनी (साई)। नगर पालिका परिषद के द्वारा शहर में मच्छरों के शमन के लिये चलायी जाने वाली फॉगिंग मशीन तो सड़कों पर नहीं दिख रही है। लोग मच्छरों से हलाकान हैं पर नगर पालिका परिषद के द्वारा इनके शमन की दिशा में किसी तरह की कवायद नहीं की जा रही है।
उल्लेखनीय होगा कि तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय के कार्यकाल में निश्चित समय अंतराल के उपरांत शहर में हर दिन दो वार्ड में फागिंग मशीन चलाए जाने के आशय की विज्ञप्तियां जारी की जाती थीं, पर फागिंग मशीन कभी भी सड़कों पर दिखाई नहीं देती थी। अब एक बार फिर नवनीत पाण्डेय ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ्ज्ञ हैं।
बारिश का मौसम आ चुका है। बारिश में जगह जगह पानी भर रहा है और उसके बाद शहर में मच्छरों के प्रजनन के लिए उपजाऊ माहौल तैयार हो जाएगा। शहर में अभी भी लोग मच्छरों के हमलों से बुरी तरह परेशान हैं। लाईट अगर दस मिनिट को भी गोल हो जाती है तो मच्छर लोगों को घेर लेते हैं।
जगह जगह खरपतवार के साथ गाजर घास भी लोगों के साथ ही साथ पशुओं के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। खाली प्लाट, नालियों के किनारे आदि स्थानों पर गाजर घास बहुतायत में दिखाई दे रही है। पालिका के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि पालिका के पास एक तरह के रसायन युक्त पाऊडर है जिसके छिड़काव से गाजर घास का शमन किया जा सकता है, किन्तु नगर पालिका के द्वारा इस रसायन युक्त पाऊडर का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि जब नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ थी तब भाजपा के पार्षदों के साथ ही साथ विपक्ष में बैठी कांग्रेस के पार्षद भी इस मामले में पूरी तरह उदासीन ही रहे हैं। और तो और कांग्रेस और भाजपा संगठन को भी जनहित के इन मुद्दों से ज्यादा सरोकार नजर नहीं आता रहा है। अब जबकि प्रशासक के पद पर जिलाधिकारी राहुल हरिदास फटिंग पदस्थ हैं तब तो फागिंग मशीन का धुंआ शहर में दिखना चाहिए!

--

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ