Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

नमन् चाहिए
++++++++++
डॉ उषाकिरण श्रीवास्तव

उन शहीदों को शत्-शत् नमन् चाहिए
देश भक्ति में डूबा वतन् चाहिए,,,,,,

भारत माता के हम सब कर्जदार है
जिनकी गोदी में हमको मिला प्यार है,
शानो शौकत न शोहरत न धन चाहिए
देश भक्ति में डूबा वतन् चाहिए ।

न मन में है लालच न कुर्सी की चाहत
हम तो हुए देश द्रोहियों से आहत,
इस धरा को हृदय से नमन् चाहिए
देश भक्ति में डूबा वतन् चाहिए।

अमृतवाणी विवेका का कण-कण छुपा
इस धरा पर यशोदा का स्नेह बिछा,
भारत भूमि हमें राममय चाहिए
भारत भूमि में हमको अमन चाहिए
देश भक्ति में डूबा वतन् चाहिए।

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ