Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator
प्रेस- विज्ञप्ति
होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में रिकगनिशन सैरेमनी का हुआ भव्य एवं शानदार आयोजन
आज दिनांक 24.03.2026 को 50 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे- गायन, नृत्य, योग, साहित्य/कविता/लेखन फोटोग्राफी, कला, महिला सशक्तिकरण, समाजसेवा, खेल, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, संगीत, इत्यादि में पारंगत, 161 बहुमुखी प्रतिभाओं/व्यक्तियों को अभिनन्दन पत्र, सम्मान प्रतीक एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल (रिटा0) श्री प्रमोद सहगल, विद्या वैभव एजुकेशनल कोनक्लेव अवार्ड के चैयर पर्सन श्री श्रुतिधारा आर्य जी, इण्डियन इण्डस्ट्रिज एसोशिएशन के नेशनल सैक्रेटरी एवं कार्यक्रम के को-स्पोन्सर श्री कुशपुरी, प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक श्री स्वामी तेजश्वरानन्द जी, स्पीक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 आर0एम0 तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री कुंवर देवराज पंवार जी, चैयरमेन एन.आई.एच. डॉ0 विनोद कश्यप, लेखक तथा समाजसेवी श्री प्रत्यूष गोयल जी एवं मेरा वजूद फाउण्डेशन के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर उक्त समारोह का शुभारम्भ किया गया।
मेरा वजूद फाउण्डेशन के चैयरमेन श्री प्रवेन्द्र दहिया, कार्यकारी सचिव सुश्री समृद्धि त्यागी, संरक्षक प्रत्यूष गोयल, उपाध्यक्ष डॉ0 रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज धीमान, सलाहकार डॉ0 कीर्तिवर्धन अग्रवाल, डॉ0 राजीव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य संजीव अग्रवाल, प्रेरक जैन, रचना सिंह, अंकित चौधरी, आदित्य दहिया एवं सुदेशवीर द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
सुश्री समृद्धि त्यागी द्वारा स्वागत उद्बोधन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए रिकगनिशन सैरेमनी एवं मेरा वजूद फाउण्डेशन द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
उक्त रिकगनिशन सैरेमनी में श्री प्रत्यूष गोयल द्वारा लिखित पुस्तक ‘द 21 कोड्स ऑफ वेल्थ’ का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।
स्वामी तेजश्वरानंद जी ने कहा कि 50 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को अपने हुनर को केन्द्रित करने के लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु योग एवं ध्यान अवश्य करना चाहिए।
समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटा0) श्री प्रमोद सहगल ने कहा कि ये अद्भुत आयोजन है जिसमें 50 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के हुनरमंद व्यक्तियों को पहचान एवं सम्मान दिया जा रहा है।
श्री श्रुतिधारा आर्य जी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में निरन्तर होने चाहिए जिससे परिवार एवं समाज के मुख्य व्यक्तियों से प्रेरणा ली जा सकें।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री देवराज पंवार द्वारा सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गयी।
कार्यक्रम को-स्पोन्सर श्री कुशपुरी द्वारा उक्त विशेष कार्यक्रम के लिए आयोजकों एवं सम्मान प्राप्त करने वाले हुनरमंद व्यक्तियों को बधाई दी गयी।
डॉ0 आर0एम0 तिवारी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं मेरा वजूद फाउण्डेशन के पदाधिकारियों को इस शानदार आयोजन हेतु बधाई दी गयी।
समारोह का सफल संचालन डॉ0 राजीव कुमार द्वारा किया गया।
   उक्त आयोजन में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं तथा जनपद के मशहूर गायक कुशल द्वारा शानदार गीत प्रस्तुत किये गये। 3 Attachments  •  Scanned by Gmail




Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ