डॉ रेणु मिश्र
आरा,भोजपुर ( बिहार )
मो. 8210423678
7 सोशल मीडिया से धोखा देना आसान है ना
जी हाँ! आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया से धोखा देना आसान हो गया है। हर दिन, हर पल धोखाधड़ी ही हो रही है चलिए सच्ची घटना पर आधारित कहानी आप सभी को बताते हैं एक लड़की जो सोशल मीडिया पर लगातार यह पोस्ट करती है कि मैं और मेरी माँ एंब्रॉयडरी और मधुबनी पेंटिंग जानते है और मेरी मम्मी ने ही मुझे ये सिखाया है। अब मैं इसे व्यापार के तरह आगे बढ़ाऊँगी और कई सारी वस्तुओं को वो हर दिन पोस्ट करती थी तभी तो लोगों को लगता था कि इस लड़की को इतने सारे ऑर्डर्स मिल रहे हैं यानी कि यह सही और अच्छी काम कर रही थी। हर दिन - हर घंटे वो नई पोस्ट को डालती, लोगों की तरह-तरह की फीडबैक डालती इसके कारण उसके सोशल मीडिया पर अच्छे व्यूज भी आने लगे और कस्टमर भी आने लगे। यहां तक तो कहानी में इंटरेस्ट था, लग रहा था कि एक लड़की आत्मनिर्भर हो रही है, कला की पहचान को बढ़ा रही हैं। लेकिन यह बस सोशल मीडिया की ही कहानी थी असली कहानी तो कुछ और थी जो कि लोगों के नजरों में आती ही नहीं थी और उसे कैसे हटाया जाता था यह तो कभी किसी ने जाना ही नहीं क्योंकि समाज को लगता है कि लड़की है तो सच्ची होगी, अच्छा ही काम कर रही होगी और उसने सिर्फ और सिर्फ लड़की होने का फायदा उठाया और लड़की होने के नाते कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। दरअसल इस कहानी में बदलाव तब देखने को मिला जब एक कस्टमर ने पूरी कहानी बताई। उस लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक - एक पोस्ट दूसरे के थे। जी हाँ वो दूसरों की पोस्ट को एक्चुअली चोरी करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल देती थी। उसके पोस्ट पर खुद की बनाई हुई कुछ भी नहीं थी और उसने दूसरे का चुराया हुआ पोस्ट किया था और लोगों से आर्डर लेकर उनसे पैसे ले लेती थी और बोलती थी कि यह आर्डर आपको जल्द मिल जाएगा लेकिन आपको फुल पेमेंट करना पड़ेगा और जैसे ही फुल पेमेंट हो जाता वो उस आदमी को ब्लॉक कर देती और अगर जान पहचान के कोई मिलते हैं तो कहती कि मेरी मम्मी बीमार पड़ गई, मुझे दिल्ली जाना पड़ रहा है, मैं घर पर नहीं हूं, बहुत सारी परेशानियों में फँस गई हूं। बहाने पर बहाने मारती और जब बहाने से बात नहीं बनता तो वो कस्टमर का नंबर किसी दूसरे आदमी को दे देती और वो आदमी कस्टमर को धमकी देता, गंदी - गंदी गालियां देता। अब सोचिए एक कस्टमर वहां पर क्या कर सकता है वो चाहे तो पुलिस कंप्लेंट कर सकता है लेकिन अक्सर कुछ पैसे के लिए पुलिस के पास कस्टमर नहीं जाना चाहता है यह तो एक कस्टमर की भावना है और अभी तक नाजाने कितने कस्टमर के साथ ऐसा हुआ होगा, इस बात की जानकारी तो हम भी नहीं दे सकते। उस लड़की ने मधुबनी पेंटिंग जैसे कला को बदनाम किया, शहर को बदनाम किया, कस्टमर के विश्वास को छीना और कई ऐसी मातृ शक्ति जो घर बैठे मधुबनी पेंटिंग, एंब्रॉयडरी का काम करती है उनके काम व मेहनत को छीना और बेकार किया। क्या ?? अब वैसे कस्टमर कभी भी ऑनलाइन माध्यम से कोई भी प्रोडक्ट को बनवाएंगे?। उसके चंद पैसे के लालच के कारण क्या कुछ नहीं हो गया। आखिर उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने आप को, अपनी मां को, कला को, शहर को बदनाम किया। इस कहानी को बताने का बस एक मात्र लक्ष्य था कि आप कभी भी आँनलाइन आर्डर करने से पहले सारी जानकारी ले लिजिए। क्योंकि सोशल मीडिया पर आज कल सच से ज्यादा झूठ बिकता है। सावधान रहे, सुरक्षित रहे
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY