मुझे आवाज उठाने दो
----------------------------
मुझे आवाज उठाने दो
हाशिये से अब तो मुझे
मुख्य पटल पर आने दो ।
कब तक आंसू पीती रहूं ,
अब तो उसे बह जाने दो ।
अबला बनकर बहुत अत्यचार सहा,
अब तो बला बन जाने दो
मुझे आवाज उठाने दो ।
सीता सावित्री बहुत हुआ
अब तो काली कहलाने दो।
पुरुषों की पाशविकता से,
अब तो पिंड छुड़ाने दो
मुझे आवाज उठाने दो ।
नीची नजरों से ऊपर नजर
उठाने दो ।
अब दुनिया से नजर मिलाने दो
मुझे आवाज उठाने दो ।
कुछ नही कर सकते तो
इतना कर दो ,
माँ की कोख से कम से कम
बाहर तो आ जाने दो ।
मुझे आवाज उठाने दो ।
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY