Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

हैप्पी बाल दिवस ????????


बाल दिवस की खुशियाँ आईं,

मुस्कानें भी संग लाईं।

नन्हें-मुन्ने प्यारे बच्चे,

घर–आँगन में रौनक छाईं।


तुम हो प्यारी सुबह की किरणें,

तुमसे जग में उजियारा।

तुम हँसो तो फूल खिलें जैसे,

तुम हो भविष्य का सितारा।


खेलो–कूदो, सीखो–हँसो,

सपनों को ऊँचा उड़ने दो।

ज्ञान का दीप जलाओ मन में,

जीवन पथ पर आगे बढ़ने दो।


बाल दिवस का पावन अवसर,

लाए नई उम्मीदें नई सोच।

प्यारे बच्चों, खुश रहो तुम,

तुम में ही है भारत की नई सोच।


❤हैप्पी बाल दिवस!????

लेखक -डॉ .अनीता देवी शिक्षिका 

जिला -पूर्वीचंपारणबिहार


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ