Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator
प्रेस विज्ञप्ति....पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह

जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक डॉ.कीर्तिवर्धन अग्रवाल सहित दो अन्य साहित्यकार गाजियाबाद में सम्मानित

साहित्यकार की कल्पना जनमानस की भावनाओं का दर्पण ...डॉ कीर्तिवर्धन

जनपद के तीन साहित्यकारों को जिला गाजियाबाद में सम्मानित किया गया है । जनपद गाजियाबाद की प्रतिष्ठित साहित्यक संस्था उमंग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्रीमती लेखा वर्मा द्वारा संपादित पुस्तक #जीवन के अनसुलझे प्रश्न#के विमोचन अवसर पर गाजियाबाद की क्रासिंग रिपब्लिक मिलानो महागुन मैस्कॉट सोसाइटी स्थित सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जनपद मुजफ्फर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार डा कीर्तिवर्धन अग्रवाल को साहित्य में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अग्रवाल, संपादक श्रीमती लेखा वर्मा, विशिष्ट अतिथि जनपद के कवि रामकुमार शर्मा रागी और पंकज शर्मा के साथ *जीवन के अनसुलझे प्रश्न* पुस्तक का विमोचन किया। उपस्थित साहित्यकारों एवं रचनाकारों को संबोधित करते हुए डॉ कीर्तिवर्धन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी रचनाकार की कल्पना जनमानस की भावनाओं का दर्पण होती है जो रचना या लेखन के माध्यम से देश, समाज के विचारों को समाधान की ओर  लेकर चलती है। पुस्तक की संपादक श्रीमती लेखा वर्मा ने बताया कि पुस्तक में देश प्रदेश के 80 रचनाकारों की रचनाओं को समायोजित किया गया है, जिसमें सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रीय विचारों, नारी विमर्श और जीवन दर्शन से जुड़े विषयों पर आधारित रचनाएं हैं। इस अवसर पर जनपद से कार्यक्रम में पहुंचे व्यंग्यकार रामकुमार शर्मा रागी एवं गीतकार पंकज शर्मा को भी अच्छी रचनाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुग्राम से कवियत्री डा. अनुमिता पाठक, धनंजय सिंह "नादान", श्रीमती कविता बिष्ट "नेह", श्रीमती मधुलिका सक्सेना, श्रीमती रजनी सिंह,  श्री योगेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्रेषक 
लेखा वर्मा

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ