Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator


2025 साहित्य सुरभि सम्मान संजय वर्मा "दृष्टि" को

         पावन व प्रतिष्ठित #साहित्य_उपवन_रचनाकार  मञ्च के द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम  #2025_विदाई_समारोह में आपके द्वारा अतीव भावपूर्ण रचनाओं के द्वारा मञ्च को सुशोभित करके #नववर्ष 2026 का सुखद आगाज जिस हर्षोल्लास के साथ किया गया, उसके लिए मञ्च स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करते हुए मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा "दृष्टि"को 2025 का #साहित्य_सुरभि सम्मान प्रदान करते हुए आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।मंच के अध्यक्ष-रोहित रोज, कार्यकारी अध्यक्ष- संगीता मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाकर कामना कि #माँ_शारदे की कृपा आप पर सदैव बनी रहे तथा आपकी लेखनी सदैव यूँ ही अनवरत चलती रहे। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आपको #नववर्ष 2026 की ढ़ेर सारी बधाई तथा हार्दिक शुभकामनाएँ।उल्लेखनीय है कि संजय वर्मा"दृष्टि" की देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में रचना प्रकाशित होती है।अबतक 929  सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।इनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड में तीन बार अलग -अलग विधा में दर्ज है|स्टार बुक ऑफ रिकार्ड,गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज है।









Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ