Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator

काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी ने राम पुकार सिंह को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित किया


Inbox



Sukhmangal Singh 


Attachments8:26 AM (7 hours ago)





to me






गाजीपुर काव्य संगम एवं गाजीपुर दर्पण सम्मान समारोह में कवि रामपुकार सिंह पुकार गाजीपुरी को काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्या - वाचस्पति विशेष मानद सम्मान भेंट किया गया -
    गाजीपुर जिला अंतर्गत लंका सिद्धेश्वर नगर, तुलसी सागर में मिशन जामवंत से हनुमान के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संरक्षण, गजानंद शर्मा के स्वागत संरक्षण में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/ संचालन में गाजीपुर काव्य संगम एवं गाजीपुर दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल ने उप कुलपति डॉ. गिरीश पाण्डेय काशिकेय के अध्यक्षता में पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रख्यात कवि राम पुकार सिंह -पुकार गाजीपुरी को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए विद्या- वाचस्पति विशेष मानद अर्थात वाणी के देवतुल्य कृतित्व एवं व्यक्तित्व सम्मान भेंट किया गया।
   उक्त आयोजन में मानव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को गाजीपुर दर्पण सम्मान -2025 भेंट किया गया। उक्त आयोजन गाजीपुर के प्रख्यात समाजसेवी स्व. चंद्रमा शर्मा रसेश, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय एवं चंद्रदेव शर्मा के स्मृति में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि परमहंस तिवारी परम, विजय पाण्डेय, पूर्व बैंक अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा, औषधि पण्डित रंगबहादुर सिंह थे।
    कवि अनिल अनिलाभ, डा.विजय नारायण तिवारी, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक सहित अनेकों रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।
  स्वागत संयोजन कुंजबिहारी राय, धन्यवाद आभार कार्यक्रम संरक्षक कवि दिनेशचंद्र शर्मा ने किया।
- सुख मंगल सिंह 
 कुलाधिपति 
काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी 
Sukhmangal Singh

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ