डॉ प्रवीण कुमार 'प्रणव ' उप कुलपति, काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी उत्तर प्रदेश को झारखंड प्रदेश नामित
Inbox
| |||

"डॉ प्रवीण कुमार ' प्रणव' को काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी का उपकुलपति नामित किया गया "
काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा डॉ प्रवीण कुमार प्रणव को झारखंड प्रांत का उपकुलपति नामित किया गया है । जिनका कार्य क्षेत्र संपूर्ण झारखंड होगा। यह विद्यापीठ किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्वानों , कवियों , कलाकारों ,पत्रकारों आदि को विद्या- वाचस्पति/ विद्यासागर मानद सम्मान, के अतिरिक्त बायलॉज में अंकित अन्य सम्मानों से सम्मानित किया जाता है। उपकुलपति के लिए डॉ प्रवीण कुमार प्रणव को अधिकृत किया गया है। यह पद अवैतनिक होगा। काशी हिंदी विद्यापीठ के कार्यकारिणी कमेटी के द्वारा निर्णय के उपरांत कुलपति डॉ .संभाजी राजाराम बाविस्कर के हस्ताक्षर से डॉ प्रवीण कुमार प्रणव को यह पोस्ट मिला है। विदित हो कि डॉ प्रवीण कुमार ' प्रणव ' बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित हस्तिनापुर निवासी और एस के पी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय के शिक्षक हैं। भारतीय रेडक्रास सोसायटी बांका जिला इकाई प्रबंध कमेटी सदस्य हैं और वन एवं पर्यावरण विभाग में जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति के सदस्य हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा हेडक्वार्टर वासिंगटन डीसी और इसरो से भी इन्हें 2007 ई. में पत्र आया था।
- सुख मंगल सिंह
Sukhmangal Singh
Powered by Froala Editor


LEAVE A REPLY