Swargvibha
Dr. Srimati Tara Singh
Administrator
logo





ग्वालियर की बेटी डॉ. नीलम महेंद्र हिंदी सलाहकार समिति में नामित


ग्वालियर, 16 सितम्बर।
देश की प्रख्यात लेखिका एवं ग्वालियर की सुपुत्री डॉ. नीलम महेंद्र को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की राजभाषा हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।


इस समिति का गठन गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की संस्तुति पर किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य मंत्रालय में भारत सरकार की राजभाषा नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित गतिविधियों को गति देना है।


डॉ. नीलम महेंद्र का इस प्रतिष्ठित समिति में शामिल होना ग्वालियर सहित समूचे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. महेंद्र को इससे पहले भी कई राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।


Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY
हर उत्सव के अवसर पर उपयुक्त रचनाएँ