सँस्कार भारती मुजफरनगर इकाई, मेरठ प्रांत एवं पीएस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वधान से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का सुंदर का आयोजन आज पी. एस.पब्लिक स्कूल, अलमासपुर, मुजफ्फरनगर में बड़ी ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ वाणी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर तथा बच्चों द्वारा उनकी सुंदर वंदना से किया। संस्था महामंत्री पंकज शर्मा ने संस्कार भारती का ध्येय गीत पढ़ा। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सस्वर मंत्रोच्चार कर सरस्वती वंदना की । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्कार भारती मुजफ्फर नगर इकाई द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत-सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम सुमनप्रभा जी ने अपनी वंदेमातरम रचना से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, उसके बाद निधि नीतिमा जी ने ऑपरेशन सिन्दूर पे कविता, एवं मेरे वतन के लोगो गीता से देश भक्ति का रंग भर दिया,,श्रीमती सुनीता सोलंकी ने श्री लालबहादुर शास्त्री जी के बारे में बच्चों को बताया, श्रीमती इंदु राठी जी ने भी हमारे देश को कैसी आजादी मिली, इसके बारे में बताया,,कार्यक्रम में पंडित पंकज शर्मा जी ने संचालन के साथ-साथ अपनी देशभक्ति कविता सेजोश भर दिया,, स्कूल के बच्चों ने भी देशभक्ति के रंग से रंगी कविताओं से सभी का मन जीत लिया,जिसमे अनुराग,सत्यम,देव,आयुष,अनन्या, पलक,अंशुका,वंशआदि रहे,,मंच के अध्यक्ष ए.कीर्तिवर्धन जी ने बच्चों को देशभक्ति की, पर्यावरण की, एवं छात्र जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की,, स्कूल के प्रिंसिपल श्री कुलदीप सिवाच जी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधे प्रदान किये,,कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज शर्मा जी ने किया
संस्कार भारती की ओर् से सभी बच्चों को प्रोत्साहन पत्र एवं डॉ कीर्ति वर्द्धन जी की पुस्तक मेरे आराध्य राम प्रदान की गई।

प्रेषक
पंकज शर्मा
महासचिव
Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY