अजय जैन 'विकल्प'
(संस्थापक-सम्पादक)
सम्पर्क-09770067300(व्हाट्सएप) इंदौर (मध्यप्रदेश,भारत)
'विघ्नहर्ता गजानंद' ने बनाया शंकर 'दादाजी' एवं डॉ. एन. के. सेठी को विजेता
------
इंदौर(मप्र)। हिंदी की प्रसिद्धि के लिए हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा अगस्त माह में ५५ वीं स्पर्धा 'विघ्नहर्ता गजानंद' विषय पर कराई गई। इस प्रतियोगिता में शंकर जांगिड़ 'दादाजी' ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे क्रम पर डॉ. एन. के. सेठी 'नवल' विजेता बने हैं।
मंच-परिवार की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने यह जानकारी दी। आपने बताया कि, १ राष्ट्रीय कीर्तिमान, १.५० करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह एवं ७ सम्मान पाने वाले इस मंच द्वारा आयोजित उक्त स्पर्धा में श्रेष्ठता अनुरुप निर्णायक मंडल ने पद्य वर्ग में प्रथम स्थान श्री जांगिड़ (राजस्थान) की रचना 'तुम भक्तों के हितकारी' को प्रथम माना है। इसी वर्ग में दूसरे क्रम पर डॉ. सेठी 'नवल' (राजस्थान) की रचना 'गणपति' को योग्य माना गया है।
आपने बताया कि, गद्य वर्ग में उपयुक्त रचना नहीं पाई गई हैं, इसलिए यह वर्ग निरंक है। उधर, पद्य वर्ग में ही तीसरा स्थान
'देव तुम संसार के' रचना पर बोधनराम निषाद राज 'विनायक' (छत्तीसगढ़) ने प्राप्त किया है।
मंच की संयोजक प्रो.डॉ. सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ. एम. एल. गुप्ता ‘आदित्य’, सरंक्षक डॉ. अशोक जी (बिहार) एवं प्रचार प्रमुख श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता'(छग) ने सभी विजेताओं व सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है।
-------
आपसे सहृदय सादर विनम्र अनुरोध है कि, आपके प्रकाशन में स्थान के उपरांत लिंक/ पीडीएफ प्रेषित कराने का विनम्र कष्ट अवश्य करें,ताकि मूल प्रति संग्रहित की जा सके।
सादर धन्यवाद।
--------
Attachments area

Powered by Froala Editor

LEAVE A REPLY